फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में हुआ योगी आदित्यनाथ के पिता का अंतिम संस्कार, उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

Tue, 21 Apr 2020 01:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। अंतिम संस्कार आज ऋषिकेश के फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, धन सिंह रावत, संगठन मंत्री अजेय, उत्तर प्रदेश के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी राज भूषण सिंह रावत, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम एंबुलेंस से यमकेश्वर स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर पहुंचा था। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने सोमवार की सुबह 10.44 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट परिवार के साथ पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में रह रहे थे। वह करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें