फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक जामा मस्जिद पहुंच गए सीएम त्रिवेंद्र और शहर काजी से मांग लिया ये सब, देखिए...

Mon, 11 Jun 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
trivendra singh rawat
रविवार शाम को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक से जामा मस्जिद पहुंच गए और देखिए फिर क्या किया उन्होंने...

 
विज्ञापन

2 of 5
trivendra singh rawat
भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भेंट कर शहर काजी से देश और राज्य के विकास के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने शहर काजी को रमजान की मुबारकबाद भी पेश की।
विज्ञापन

3 of 5
trivendra singh rawat
रविवार को करीब शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। ईराक से मंगाए गए खजूर भी खिलाए। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर पार्टी की ओर से संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है।

4 of 5
trivendra singh rawat
जिसमें हर वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों से भेंट कर उनसे देश और राज्य के विकास के लिए समर्थन मांगा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया और चार साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
trivendra singh rawat
शहर काजी ने मुख्यमंत्री को देश और राज्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजपुर विधायक खजान दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी नसीम अहमद, शाकेब, दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें