रेसलर द ग्रेट खली और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 2018 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के प्रचार की रणनीति तैयार की। खली के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश के दिलीप सिंह राणा उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का प्रमोशन करेंगे। इसकी शुरुआत मई-जून में दून में देश के पहले रेसलिंग शो के साथ होगी। पहली बार दून आए खली ने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी खेल नीति लागू की है, जो शानदार है। खली ने कहा कि मैं खेल नीति लागू करने पर बधाई देने के लिए दून आया हूं।