फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat:मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, लोगों से मिले, युवाओं का बढ़ाया उत्साह, तस्वीरों में देखें ये अंदाज

Fri, 24 Feb 2023 09:47 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत।
विज्ञापन
1 of 7
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
अक्सर अपने जिला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री सुबह की सैर पर निकलने के दौरान आमजन से मिलते हैं। सीएम धामी ग्राउंड पर गुड गवर्नेंस की रियलिटी चेक करते हैं। अपने चंपावत भ्रमण के दौरान शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही आमजन की समस्याओं को भी जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जिला भ्रमण के दौरान सुबह सैर पर जरूर निकलते हैं। रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून आदि जगहों पर पिछले दिनों उनकी मॉर्निंग वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। इसी क्रम में आज शुक्रवार को वह अपने चंपावत भ्रमण के दौरान प्रातः सैर पर निकले।
 
सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर सीएम पहुंचे। फिर चाय की चुस्की के साथ नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 7
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान सीएम ने यहां बच्चों से भी बातचीत की और उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

3 of 7
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे नागनाथ वार्ड होते हुए निकले जहां उन्होंने पानी भर रही महिला से बताचीत कर पेयजल की स्थिति के बारे में जाना।

4 of 7
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
महिला नेओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में पानी नियमित आ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य बाजार होते हुए सीएम धामी गोरलचोड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से भी बात कर उनका हाल चाल जाना।
विज्ञापन

6 of 7
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
गौरलचौड़ मैदान पंहुचकर मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की प्रैक्टिस कर रहे युवाओं से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में फोन ले जाने पर लग सकती है रोक, होंगे और भी बदलाव, SOP होगी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
युवाओं का हौसला बढ़ाने के साथ ही सीएम ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें