फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में बादल फटा: यमुनोत्री हाईवे पर तेज सैलाब में बहे कई मजदूर, नदी का बहाव रुकने से झील बनी, तस्वीरें

Sun, 29 Jun 2025 07:59 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

Uttarakhand Weather Cloudburst News Update: बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे पर भारी मलबा आ गया। वहीं,स्याना चट्टी के पास पुल के पास ऊपर से भारी मलबा बोल्डर आने से यमुना नदी का बहाव थम गया और यहां झील बननी शुरू हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में देर रात बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे पर तबाही मच गई है। इस दौरान यहां होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे कई मजदूर लापता हो गए। ये मजदूर सड़क निर्माण व अन्य कार्य में लगे हुए थे। रात को टेंट लगाकर रह रहे थे। अचानक तेज सैलाब आया और वे बह गए। 

अभी तक आठ से नौ लोगों के लापता होने की खबर है। ये सभी नेपाली मूल के हैं। उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य का कहना है कि टीम ने लापता हुए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है।

Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...कई मजदूर लापता, रेस्क्यू शुरू
विज्ञापन

2 of 5
उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी के पास कुपड़ा कुनसाला मोटर मार्ग पर पुल के पास ऊपर से भारी मलबा बोल्डर आने से यमुना नदी का बहाव थम गया और यहां झील बननी शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तरकाशी में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के साथ यमुना नदी तटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासी जयपाल सिंह रावत ने बताया कि यहां होटल की सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है।

4 of 5
उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
बादल फटने के बाद से यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड समेत कई जगहों पर बंद है। एनएच की टीम रास्ता खोलने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ओजरी के पास भी सड़क पूरी तरह से खत्म हो गई है। खेतों में मलबा भर गया है। स्यानाचट्टी में भी कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल खतरे में आ गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें