फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विकराल हुई नदियां, त्यूनी और उत्तरकाशी में आपदा जैसे हालात, तस्वीरों में देखिए मंजर...

Mon, 19 Aug 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रविवार को लगातार हो रही बारिश से कई जगह नदियां उफान पर हैं। त्यूनी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड में आराकोट बंगाण क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भारी तबाही भी हुई है। दोनों ही जगह आपदा जैसे हालात से प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है। उत्तरकाशी में दो लोगों की मौत हो गई। चतर सिंह का मकान भूस्खलन के मलबे में दफन हो गया। इस घर में परिवार के पांच सदस्य मौजूद थे जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है
विज्ञापन

2 of 8
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में भी कैंपटी-यमुनोत्री मार्ग भारी भूस्खलन के बाद बंद हो गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मलबे को हटाने में जुटा है। वहीं इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। 
विज्ञापन

3 of 8
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी रातभर से बारिश का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट में भी बंद हो गया है। यमुना नदी के साथ-साथ सहायक नदी -नाले भी उफान पर हैं। चमोली जिले में भी भारी बारिश के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे लामबगड़ और पीपलकोटी से टंगणी मे अवरुद्ध हो गया है। 

4 of 8
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश के बाद से अब अलकनंदा, पिण्डर, धोली,नंदाकनी, बालखिला नदियां उफान पर हैं। वहीं, सडकों पर मलबा आने से चमोली में 19 सडकें भी बंद हैं। उत्तरकाशी में भी जिले के अधिकांश हिस्सो में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। गंगोत्री राजमार्ग चुंगी-बड़ेथी के पास मलबा और पत्थर आने से बंद हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच भूस्खलन का खतरा देखते हुए यात्रियों को पड़ावों पर रोका गया है। सुबह 8 बजे तक गौरीकुंड से 230 श्रद्धालुओं ने धाम के लिए प्रस्थान किया था।
विज्ञापन

6 of 8
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते रामबाड़ा में मंदाकिनी नदी पर बना पुराना झूला पुल टूटा गया है। त्यूनी में भी टोंस नदी के उफान पर पर आने से कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। तहसील प्रशासन ने 35 परिवारों के घरों को खाली कराकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। 
विज्ञापन

7 of 8
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के नौ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार देहरादून के साथ नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
उत्तराखंड में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार, टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून और आसपास के इलाकों में दो से तीन दौर की तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान चमक और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें