फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार ने दुष्कर्म करना चाहा, बच्ची चिल्लाई तो कर दी हत्या, फिर शव के साथ की हैवानियत

Sun, 28 Apr 2019 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चौकीदार - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के  श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म के चौकीदार ने छह साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया। दिल दहला देने वाली इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार को हरिद्वार कोतवाली परिसर में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिला बिजनौर का एक परिवार 21 अप्रैल को श्यामपुर स्थित मुर्गी फार्म में दिहाड़ी मजदूरी के लिए आया था। दंपति की छह साल की बेटी शुक्रवार दोपहर अचानक लापता हो गई थी। पिता को पता चला कि उसकी बेटी को मुर्गी फार्म का चौकीदार सोनू सानी निवासी बिजनौर अपने साथ ले गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शाम को फार्म पहुंचे चौकीदार से पिता ने मासूम के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मासूम के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। रात को पुलिस ने मासूम की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह मुर्गी फार्म से कुछ ही दूरी पर जंगल में मासूम का खून से लथपथ शव परिजनों को दिखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
 

4 of 5
शक के आधार पर पुलिस ने शनिवार को ही चौकीदार को हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय की अगुवाई में टीम ने संदेह के घेरे में आए सोनू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूला कर लिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह मासूम को अपने साथ जंगल में ले गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उसने मासूम के साथ दुष्कर्म करना चाहा, लेकिन उसके चीखने चिल्लाने पर गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से मासूम के कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें