फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के इस हिल स्टेशन की अनछुई हरियाली के सामने फीका है स्विट्जरलैंड

Wed, 16 Nov 2016 08:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
chopta
देवभूमि के इस हिल स्टेशन के सामने स्विट्जरलैंड का प्राकृतिक सुंदरता भी फीकी है। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 9
chopta
चोपता की कुदरती खूबसूरती और अनछुई हरियाली आपके दिलो-दिमाग में उतर जाएगी। यहां की नम हवा आपके तन-मन को तरोताजा कर देगी। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में समुद्र तल से 9515 फुट की ऊंचाई पर बसे चोपता एक पड़ाव है जहां केदारनाथ और बद्रीनाथ के बीच चलने वाली गाड़ियां सुस्ताने के लिए रुकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
chopta
गर्मियों में भी यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। बारिश भी बिन-बुलाए मेहमान की तरह अचानक ही आकर सराबोर कर जाती है।उत्तराखंड में गढ़वाल के सबसे सुंदर इलाकों में से चोपता की शांति और इसकी आबोहवा का जादू अब भी बरकरार है। बुरांश और बांज के पेड़ों के बीच से गुजरते हुए आप कई तरह के पंछियों की आवाजें एक साथ सुन सकते हैं।
 

4 of 9
chopta
शाम के वक्त दूर तक फैसे घास के मैदान में बैठ कर केदारनाथ और चौखंभा की चोटियों को देखें तो ढलते सूरज की रोशनी में सोने की तरह चमकती बर्फ आंखों को चौंधिया देती है।
 
विज्ञापन

5 of 9
chopta
विजयदशमी के बाद तुंगनाथ मंदिर बंद होते ही चोपता में वीरानी छा जाती है। तुंगनाथ देवता के मक्कूमठ जाने के साथ ही यहां के लोग भी अपने-अपने गांव रवाना हो जाते हैं। लगभग चार महीनों तक बर्फ की चादर ओढ़े समूचा इलाका सन्नाटे में डूबा होता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
chopta
समुद्र तल से 12074 फुट ऊंचे तुंगनाथ तक पहुंचने के लिए चोपता से चार किलोमीटर तक खड़ी चढ़ाई है। बर्फ से ढंकी केदारनाथ और चौखंभा की चोटियां दो घंटों के इस सफर में समूचे रास्ते साथ होती हैं। हिम रेखा चोपता से तुंगनाथ के रास्ते में जितनी साफ है, उतनी शायद ही कहीं और हो।
 
विज्ञापन

7 of 9
chopta
चोपता के आसपास केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य, देवरिया ताल और ऊखीमठ कुछ और देखने लायक जगह हैं। चोपता दिल्ली से 440 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

8 of 9
chopta
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर मोहन नगर, हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग के रास्ते रुद्रप्रयाग तक पहुंचा जा सकता है।
 
विज्ञापन

9 of 9
chopta
इसके आगे नेशनल हाइवे संख्या 109 पर अगस्त्यमुनि होते हुए कुंड तक पहुंचें। कुंड से उखीमठ के रास्ते आप चोपता पहुंच जाएंगे। यहां ठहरने के लिए सीमित सुविधाओं वाले सस्ते गेस्ट हाउस हैं।
(फोटोजः chopta.trektreks.com)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें