वैज्ञानिकों ने ऐसी रिसर्च की है जिससे भारत के खिलाफ चीन की दिल-दहलाने वाली मंशा साफ जाहिर हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
china river
देहरादून वाडिया इंस्टीयूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन के पास पानी की इतनी शक्ति है कि अगर भारत ने उसपर नजर नहीं रखी तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
china border
एक हिंदी वेबसाइट की खबर के मुताबिक देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक संतोष राय का कहना है कि उनके द्वारा साल 2007 में एक रिसर्च की गयी थी, जिसमें ये सामने आया था कि अगर चीन घाघरा, गंडक और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों का पानी रोक कर अचानक छोड़ता है तो भारत के लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।
4 of 8
china river
पहले भी जब चीन की नदियों से तेजी से पानी आया था तो ना केवल भारत बल्कि तिब्बत के कई प्रमुख समाचार पत्रों ने इसी की संभावना जताई थी।
विज्ञापन
5 of 8
बाढ़
- फोटो : amar ujala
वैज्ञानिक मानते हैं कि चीन भारत से काफी ऊंचाई पर है और उसके यहां से आ रही विशाल नदियां पानी का जबरदस्त वेग लेकर आती हैं। सीमा पर जिस तरह से विवाद चल रहा है उसके बाद हमारी सरकार और हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है क्योंकि अगर चीन ये हरकत करता है तो हमारे लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
china
- फोटो : GETTY IMAGES
संतोष राय कहते हैं कि चीन लगातार अपनी नदियों पर जिस तरह से लगातार बांध बनवा रहा है। जिस तरह से डोकलांग में चीनी सेना हमारे सैनिकों से भिड़ रही है वो ऐसे में कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए हमें अलर्ट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
7 of 8
india-china
- फोटो : AFP
वैज्ञानिक कहते हैं कि चीन के पास इस वक्त बेहद पानी है और वो अगर वो लगातार पानी को स्टोर करता है तो उसपर भी भारत को ध्यान देना होगा। संतोष राय कहते हैं कि उन्होंने जो रिसर्च की है वो बेहद चौंकाने वाली है।
भारत को होगा ये नुकसान
चीन के पास गंडक, ब्रह्मपुत्र और घाघरा जैसी नदियों का संतुलन और कहीं भी रोकने का बल है।
चीन अगर पानी रोक कर छोड़ता है तो असम-बंगाल बांग्लादेश और मेघालय को डुबो सकता है।
चीन लगातार बांध बना रहा है जो भारत के लिए सिरदर्द बन सकता है।