फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सुरक्षा में चूक के बाद नारी निकेतन पहुंचीं बाल आयोग सदस्य, जांच शुरू

Tue, 19 Dec 2017 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Child Commission member Sharda Tripathi - फोटो : amar ujala
कुछ दिन पूर्व नारी निकेतन में सुरक्षा और सुधार के तमाम दावों के बीच शनिवार रात बड़ी चूक उजागर हुई। यहां से पांच बालिकाएं रात के अंधेरे में निकल गई। इसे देखते हुए सोमवार को बाल आयोग की सदस्य शारदा त्रिपाठी मामले की जांच के लिए पहुंचीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Balika Niketan gate - फोटो : amar ujala
बालिका निकेतन का गेट बंद का दिया गया है। साथ ही गेट पर एक नोटिस भी चस्पा किया गया है।  इस दौरान बालिकाओं ने अधीक्षका की शिकायत बाल आयोग सदस्य की है। उन्होंने कहा कि अधीक्षका उन्हें परेशान करती है। 
विज्ञापन

3 of 7
notice - फोटो : amar ujala
मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।  कुछ दिन पूर्व नारी निकेतन में सुरक्षा और सुधार के तमाम दावों के बीच शनिवार रात बड़ी चूक उजागर हुई है। यहां से पांच बालिकाएं रात के अंधेरे में निकल गई।

4 of 7
Child Commission member - फोटो : amar ujala
पास की एमडीडीए कालोनी में रात में चोरों का शोर मचा तो वह पकड़ में आई, तब जाकर उनकी फरारी का राज खुल सका। कहा जा रहा है कि बालिकाएं दीवार फांदकर निकली है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने नारी निकेतन पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। नारी निकेतन में मूक बघिर से दुराचार और गर्भपात के मामले में व्यापक कार्रवाई के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
नारी निकेतन देहरादून - फोटो : AmarUjala
नारी निकेतन प्रशासन की तरफ से शनिवार रात दस बजे के करीब कंट्रोल रूम में पांच लड़कियों के निकलने की सूचना दी गई। यह नहीं बताया गया कि लड़कियां किस समय निकली। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी। इसी बीच नारी निकेतन के पास की एमडीडीए कालोनी में चोरों के आने का शोर मच गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
नारी निकेतन पहुंची महिला पुलिस - फोटो : amar ujala
उसी दौरान इन पांचों बालिकाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। दरअसल 13 साल से कम उम्र की इन बालिकाओं ने रात में किसी घर के घुसने का प्रयास किया था, जिससे जाग हो गई, तब जाकर शोर मचा था। पुलिस पांचों लड़कियों को लेकर नारी निकेतन पहुंची तो स्टाफ की जान में जान आई। देर रात जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट भी नारी निकेतन पहुंच गई। सूचना तो दस बजे की है, हो सकता है कि लड़कियां शाम को ही निकल गई हो, जिसकी जानकारी रात को लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पु‌लिस - फोटो : file photo
कंट्रोल रूम के माध्यम से शनिवार रात दस बजे के करीब नारी निकेतन से पांच लड़कियों के भागने की सूचना आई थी। उसी आधार पर पास की एमडीडीए कालोनी से उन्हें बरामद कर वापस नारी निकेतन भेज दिया गया है। लड़कियां नारी निकेतन से कब और कैसे निकली है, यह साफ नहीं हो सका है।
राजेश शाह, इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें