सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने यूपी को बिगड़ैल राज्य बताया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी बहुत कुछ कहा। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगे को लेकर उनका सपना क्या है यह भी बताया। आगे जानिए क्या बोले...
विज्ञापन
2 of 8
yogi father
बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के प्रतिकुलपति कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान योगी आदित्यनाथ के पिता ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बिगड़ैल राज्य के लिए योगी ही सबसे उपयुक्त सीएम हैं। योगी प्रदेश के विकास में तेजी से निर्णय ले रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
yogi father
योगी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने की बात पर पत्रकारों को जवाब देते हुए योगी के पिता ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि योगी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। योगी के पिता ने कहा कि योगी व मोदी की कार्यशैली में काफी समानता है। मेरा यह सपना वह एक दिन जरूर पूरा करेगा।
4 of 8
yogi
उन्होंने उदाहरण दिया कि योगी सरकार सड़कों के गड्ढे भरने संबंधी आदेश बहुत पहले दे चुकी है। जबकि उत्तराखंड सरकार ने अब यह आदेश जारी किया है। उत्तराखंड में विकास गति पर उन्होंने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तत्काल निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
cm trivendra singh rawat
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए काम कर रहे हैं। योगी के पिता ने यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी की जीत में योगी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
विज्ञापन
6 of 8
सीएम योगी की म्यांमार यात्रा
उन्होंने कहा योगी चुनाव के दौरान फरवरी में गांव आए थे। योगी के पिता ने कहा कि वह गांवों में चकबंदी के पक्षधर हैं। चकबंदी से पलायन रुकेगा। उन्होंने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को बंद किए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
7 of 8
pm modi yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी के पिता गढ़वाल विवि मुख्यालय में महायोगी गुरूगोरखनाथ महाविद्यालय बिथयाणी कॉलेज की मान्यता संबंधी कार्य के लिए आए थे। कहा कि यूपी और उत्तराखंड के विकास कार्यों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली में 9-10 का अंतर है।
आगे कहा कि कट्टरपंथी योगी का दुष्प्रचार कर रहे हैं। जबकि योगी की विचारधारा सबका साथ सबका विकास है। उनके सहयोगी और चाहने वालों में दूसरे धर्म के लोगों की संख्या अधिक है। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का यहां गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।