फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: छठ पूजा पर घर लौटने की जल्दी, राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़, फर्श पर बैठकर ही सफर

Fri, 13 Nov 2026 01:55 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

छठ पर्व के लिए घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। ट्रेनों में क्षमता से अधिक भीड़ के चलते सफर चुनौती बन गया है। राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस में यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
छठ पूजा पर घर पहुंचने की उत्सुकता, रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी भारी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छठ पूजा पर अपने घर पहुंचने की उत्सुकता में प्रवासियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री बिहार और पूर्वांचल की ओर रवाना हुए। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का आलम यह रहा कि कई लोगों को बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल सकी। ऐसे में मजबूरीवश यात्रियों को ट्रेन के फर्श पर बैठकर ही अपने गंतव्य तक का सफर करना पड़ा।

छठ पर्व पर घर जाने की चाह में हजारों यात्रियों ने ट्रेनों से सफर किया। रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बनी रही। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच होड़ मच गई। खासकर परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीट नहीं मिलने के बावजूद यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन में जगह बनाई और अपने घरों के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रस्सी लगाकर सुरक्षित जोन तैयार किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में चढ़ते यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी तैनात रहे। सुरक्षाकर्मी यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने और प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने में जुटे रहे।

4 of 5
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आज बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति:  गोदियाल खाएं हरक सिंह रावत के चरित्रवान होने की कसम, भाजपा विधायक दिलीप रावत की चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस ट्रेन में भी बड़ी संख्या में यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है। त्योहार पर घर जाने वाले प्रवासियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें