फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath: देवभूमि में बिखरी छठ की छटा...व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना, तस्वीरें

Thu, 07 Nov 2024 06:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Chhath Puja 2024: सनातन धर्म के इस महापर्व में अस्त होते सूर्य की भी पूजा पूरे विधान से की जाती है। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा की।
विज्ञापन
1 of 5
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
छठ महापर्व के तीसरे दिन उत्तराखंड में छठ की अनोखी छटा बिखरी। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर कुमाऊं में भी छठ पूर्व पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। बीते दिन व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ था। वहीं, 

पहाड़ से मैदान तक व्रतियों ने छठ घाटों पर जाकर पानी के बहते स्रोतों में खड़े हुए और जब भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे तो उन्हें सायं कालीन अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पहाड़ से मैदान तक घाटों पर भीड़ उमड़ी रही। 

उत्तराखंड स्थापना दिवस: प्रवासी सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, मंथन...कैसा रहा राज्य का 24 साल का सफर
विज्ञापन

2 of 5
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म के इस महापर्व में अस्त होते सूर्य की भी पूजा पूरे विधान से की जाती है। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक-महासचिव सुभाष झा ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सूर्यास्त के बाद खरना करने का विधान है।
विज्ञापन

3 of 5
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा से लेकर हर पहलू पर खास इंतजाम किए गए हैं। छठ पूजा के लिए सभी घाटों पर सैकड़ों कार्यकर्ता तैनात हैं। इसके साथ महिला टीम से लेकर चिकित्सकों की टीम भी तैनात की गई है। 

4 of 5
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में छठ महापर्व पर त्रिवेणी घाट परपूर्वांचल समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में व्रति यहां पहुंचे और सूर्य भगवान की उपासना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
छठ घाटों की ओर जाते समय श्रद्धालुओं ने कांच ही बांस  के बहंगिया बहंगी लचकत जाए जैसे पारंपरिक गीत गाए। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने के साथ सूर्योपासना का यह पर्व संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें