छठ पूजा की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन के चलते पूर्वा सांस्कृतिक मंच ने छठ घाटों पर डीजे न बजाने का निर्णय लिया है। इसके चलते कई घठ घाटों पर छठ के गीत सुनने को नहीं मिलेंगे। महासचिव सुभाष झा ने बताया कि लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से पूरब बिहार के साथ ही देश के लोग काफी शोकग्रस्त है। श्रद्धांजलि स्वरूप मंच के घाटों पर डीजे नहीं बजेंगे।