फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ आज से शुरु हुई छठ पूजा, व्रत में इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Tue, 24 Oct 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा - फोटो : amar ujala
छठ पूजा महोत्सव आज (मंगलवार) से शुरू हो रहा है। इस उत्सव के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा-भक्ति से छठ मैया की पूजा करते हैं। ऐसे में इन दिनों में व्रती को इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
छठ पूजा
छठ करने वाले लगातार 36 घंटों तक उपवास रखते हैं। ये त्योहार चार चरणों में संपन्न होता है। छठ पूजा का पहला चरण होता है नहाय-खाय, जो कि आज से शुरू हो रहा है। 24 अक्तूबर से शुरू होने वाला यह व्रत 27 अक्तूबर को संपन्न होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
chhath puja in Uttarakhand - फोटो : AmarUjala
इस बार का छठ पर्व कई मायनो में खास है क्योंकि 34 साल बाद एक महासंयोग बन रहा है। दरअसल इस बार की छठ पूजा के पहले दिन सूर्य का रवियोग बना रहा है जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। छठ पूजा के दिन सूर्यादय सुबह 06:41 बजे और सूर्यास्त  शाम 06:05 बजे होगा। इस समय ही व्रती जल चढ़ा सकता है।

4 of 6
छठ पूजा - फोटो : ani
कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी को नहाय-खाय होगा। इस दिन पूरे घर की साफ-सफाई कर छठ वर्ती स्नान करेंगे।  व्रती नदी, तालाब, कुआं, नहर में जाकर स्नान करेंगे और साफ-सुथरे कपड़े पहनेंगे। खाने में शुद्ध अरवा चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी और कद्दू ग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
चंडीगढ़ में छठ पूजा - फोटो : self
इसी दिन व्रती बिस्तर में सोना त्याग देंगे और व्रत संपन्न होने तक बिस्तर में नहीं सोएंगे। इन चार दिनों तक नॉन वेज आदि से घर के सभी सदस्य दूर रहते हैं। 25 को खरना होगा। इस दिन गुड़ की खीर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छठ पूजा - फोटो : amar ujala
खीर खाने के बाद व्रर्ती भोजन त्याग देंगे। 26 अक्तूबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन घरों में छठी मैया के भोग का प्रसाद बनता है। जिसमें ठेकुआ, काष्ठा, माल पुआ, चावल के लड्डू आदि पकवान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें