कांचहिं बांस की बहंगिया... आदि भजनों के साथ व्रती महिलाओं ने बृहस्पतिवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके अलावा छठ मइया की पूजा-अर्चना कर घाटों पर दीपदान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
chhath in dehradun
इस मौके पर बिहारी महासभा की ओर से टपकेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक गणेश जोशी भी शामिल हुए और पूजा-अर्चना की। छठ पूजन के लिए बृहस्पतिवार सुबह घरों में प्रसाद के लिए ठेकुआ बनाया गया।
विज्ञापन
3 of 6
chhath in dehradun
ठेकुआ बनाने के साथ ही सुपली सजाई गई। सुपली में ठेकुआ, पूड़ी कई तरह के फल रखे गए। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजी व्रती महिलाएं दाहिने कंधे पर दउरा (पूजन सामग्री) रखकर घाटों पर पहुंचीं। जहां पानी में खड़े होकर व्रतियों ने तीन बार सुपली को पानी में छुआया और भगवान सूर्य की आराधना की।
4 of 6
chhath in dehradun
सुहागिन महिलाओं ने सिर से नाक तक सिंदूर लगाया और पूजा-अर्चना के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद दीपदान कर छठ मइया से मनौती मांगी। वहीं बिहारी महासभा की ओर से टपकेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और विधायक गणेश जोशी आदि पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
chhath in dehradun
इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सूर्य को अर्घ्य देकर सभी का छठ की बधाई दी। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से घाटों की उचित व्यवस्था किए जाने की भी बात कही।
महासभा के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे अर्घ्य के साथ व्रत का समापन हो जाएगा। पूजा के समापन के पश्चात घाटों की सफाई कराई जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, एसके सिन्हा, लल्लन सिंह आदि उपस्थित थे।