चारधाम यात्रा में बस एक माह ही शेष रह गया है, पर रास्तों की खौफनाक सच्चाई तो इस बोर्ड से पता चल जाती है। यात्रा मार्गों पर पहाड़ियों से बोल्डर गिरकर आ जा रहे हैं जिससे यात्रा मार्ग बंद हो जाते हैं। कुछ इस तरह से बदहाल बने हुए हैं बदरीनाथ धाम के रास्ते। बदरीनाथ धाम के रास्ते में अभी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। बदरीनाथ धाम के रास्ते में पड़ने वाले लामबगड़ पैच पर अभी भी सुधार कार्य नहीं हो पाया है। इस बार मार्च के महीने में हो रही बारिश और बर्फबार के चलते मार्ग के सुधार में बाधा आ रही है।