फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, कहीं राहत कहीं आफत, हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी, तस्वीरें

Thu, 25 May 2023 05:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री में यात्री - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन वहीं बारिश से चारधाम यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। चमोली में बर्फबारी और बारिश के कारण हेमकुंड साहिब की यात्रा घांघरिया में रोक दी गई है।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में बीती रात से बारिश हो रही है। घांघरियां में करीब 1130 यात्री रोके गए हैं। हालांकि बदरीनाथ धाम की तीर्थ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। आज गुरुवार सुबह बारिश के बीच ही तीर्थयात्रियों ने भगवान  बदरीविशाल के दर्शन किए।

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में भी मौसम खराब है। सुबह बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इधर मसूरी शहर में हुई बारिश और तेज हवा से पेड़ गिर गया। कुछ देर के लिए मालरोड अवरुद्ध रही। पेड़ गिरने की सूचना पर मौके पर फायर रेस्क्यू की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने पेड़ को काटकर बंद माल रोड को खोला। वहीं देर शाम देहरादून में भी तेज बारिश हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) भी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

3 of 5
केदरानाथ - फोटो : अमर उजाला
आज 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है।

4 of 5
केदरानाथ - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 25 और 26 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board Exam Result 2023: आज सुबह 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें