फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक परिवहन विभाग चलाएगा सटल सेवा, पढ़ें यात्रा को लेकर ये अपडेट

Sat, 04 Mar 2023 04:32 PM IST
रेनू सकलानी मनोहर बिष्ट, संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 7
सोनप्रयाग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सटल सेवा चलाएगा। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा में सोनप्रयाग से आगे बड़े वाहनो के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है। विभाग ने सटल सेवा के लिए गुप्तकाशी, फाटा आदि क्षेत्रों में संचालित 300 टैक्सी-मैक्सी वाहन आरक्षित किए हैं।

सटल सेवा के सुचारु संचालन के लिए 20 कार्मिको की तैनाती भी की है। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग के बाधित होने पर वैकल्पिक मोटर मार्गों के सुधारीकरण को लोनिवि को प्रस्ताव भी भेज दिया है। चारधाम यात्रा में बाबा केदारनाथ के यात्रा मार्ग में जनपद रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग से आगे बड़े वाहनो के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सटल सेवा (टैक्सी-मैक्सी) शुरु करेगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि चारधाम यात्रा में विभाग ने केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सटल सेवा शुरु किए जाने का निर्णय लिया है। सात किमी के यात्रा मार्ग में सिर्फ टैक्सी-मैक्सी वाहनो के माध्यम से ही यात्री यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए गुप्तकाशी, फाटा आदि क्षेत्रों में संचालित 300 वाहनो को आरक्षित किया गया है। इसके लिए सोनप्रयाग में विभाग ने चैक पोस्ट बनाई है।

सटल सेवा के सफल संचालन के लिए 20 कार्मिक तैनात किए गए हैं। बताया कि परिवहन विभाग पौड़ी ने चारधाम यात्रा के लिए 651 बसो, 3 हजार टैक्सी व 4600 मैक्सी वाहन आरक्षित किए गए हैं। यात्रा के समस्त रुटो पर तकनीकी अधिकारियों की तैनाती की गई है। आरटीओ ने बताया कि बीते वर्ष यात्रा में 1800 ग्रीन कार्ड बने थे।
 
विज्ञापन

2 of 7
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वर्तमान में ग्रीन कार्ड बनने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया गतिमान है। कहा पहाड़ में 42 सीटर बस ही चारधाम यात्रा में संचालित होंगी। बाहर से आने वाले चालको को पहाड़ में एक दिवसीय वाहन संचालन प्रशिक्षण के बाद ही यात्रा में वाहन संचालन की अनुमति होगी। साथ ही चालक के लाइसेंस में पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन संचालन के लिए हिल इंडोस दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने कहा कि संभाग में शामिल कीर्तिनगर से बद्रीनाथ व रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन को लेकर सभी स्तरों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। कहा संभाग में आने वाले समस्त वैकल्पिक मोटर मार्गों में सुधारीकरण कार्य के लिए लोनिवि के संबंधित खंडों को प्रस्ताव भेज दिए गए हैं।

4 of 7
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वाहन में डस्टबिन रखना अनिवार्य
पौड़ी। चारधाम यात्रा में शामिल प्रत्येक वाहन में डस्टबिन रखना अनिवार्य है। बिना डस्टबिन के वाहन को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। आरटीओ ने कहा कि समस्त वाहनो में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। जो पर्यावरण संरक्षण की दृृष्टि से महत्वपूर्ण है।

 
विज्ञापन

दुर्घटना के मुख्य कारण
आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना के मुख्य कारणो में ओवर लोडिंग, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना सहित अन्य कारण होते हैं। विभाग सभी पहलुओं की सघनता से यात्रा के दौरान जांच करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
helicopter, heli service - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय स्तर पर हो जाती है वाहनो की कमी
चारधाम यात्रा में वाहनो के चले जाने से स्थानीय स्तर पर वाहनो की कमी हो जाती है। जिससे स्थानीय लोगों को समुचित यातायात की व्यवस्था नहीं मिल पाती है। सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला ने चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को यातायात के लिए परेशानियों से न जूझना पड़े, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: सूखने लगे कॉलोनियों के नल, दून-नैनीताल जिले में ज्यादा संकट, जल संस्थान के पास बढ़ रही शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला
चमोली में वैकल्पिक मोटर मार्ग:
चोपता-गोपेश्वर-कोठियालसैण-कुंड।
पांडुखाल-मेहलचौंरी-गैरसैण-सिमली-कर्णप्रयाग-बद्रीनाथ।
ग्वालदम-थराली-कर्णप्रयाग-बद्रीनाथ।
कुंड-उखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर-चमोली- बद्रीनाथ।
जनपद रुद्रप्रयाग में वैकल्पिक मोटर मार्ग:-
मयाली-सुमाड़ी-तिलवाड़ा-गुप्तकाशी।
जनपद पौड़ी में वैकल्पिक मोटर मार्ग:-
कौडिया-कोटद्वार-सतपुली-पौड़ी-श्रीनगर।
देवप्रयाग-पौड़ी-श्रीनगर।
डुंगरीपंथ-छातीखाल-खांकरा।
देवप्रयाग-पौड़ी-खिर्सू-खेड़ाखाल-खांकरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें