फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा केदार के क्षेत्रपाल भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद, देवता ने अवतरित होकर भक्तों को दिया आशीर्वाद

Wed, 11 Nov 2020 11:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में बाबा केदार के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भगवान भकुंट भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर एक बजे केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग मंदिर कर्मचारियों व तीर्थपुरोहितों के साथ भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। जहां पर मुख्य पुजारी एवं आचार्य ओंकार शुक्ला द्वारा क्षेत्रपाल भकुंट भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आराध्य भकुंट भैरव अपने पश्वा अरविंद शुक्ला पर अवतरित हुए और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत आराध्य का श्रृंगार कर भोग लगाते हुए आरती के बाद दो बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए।  

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर सुपरवाइजर युद्धवीर पुष्पवान,  महावीर तिवारी, मृत्युंजय हीरेमठ, उमेद सिंह, सूरज सिंह, भोला सिंह कुंवर, जगदीश प्रसाद समेत तीर्थपुरोहित मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद गौड ने बताया कि केदारनाथ में भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के साथ ही बाबा केदार की सायंकालीन आरती परंपरानुसार बंद हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें