फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नए रिकॉर्ड की तरफ चारधाम यात्रा, केदारनाथ का कमाल, पहुंचे इतने तीर्थयात्री

Fri, 14 Jun 2019 09:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 की आपदा के बाद उत्तराखंड की चार धाम यात्रा इस बार नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है। चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों के हुजूम उमड़ पडे़ हैं। केदारनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या इस बार चौंका रही है। पहली बार ऐसी तस्वीर उभरकर सामने आई है, जबकि एक महीने की यात्रा के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या लगभग बराबर दिखाई दे रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
बुधवार तक यात्रियों की जो तस्वीर दिखी है, उसके अनुसार, बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में सिर्फ 2284 यात्रियों का ही अंतर दिखाई दे रहा है। 2013 के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए जिस तरह के प्रयास हुए हैं और केदारनाथ सुर्खियों में आया है, उसने यहां यात्रियों की संख्या में जबरदस्त उछाल का आधार तैयार कर दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala
बुधवार तक चारों धामों में पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा 18 लाख के एकदम करीब जाकर रुका है। वर्ष 2018 में करीब 27 लाख तीर्थयात्रियों ने चारों धाम के दर्शन किए थे। वर्ष 2018 की बात करें, तो शुरुआती एक महीने में केदारनाथ में बदरीनाथ से ज्यादा यात्री पहुंच गए थे। पिछले साल शुरुआती एक महीने में केदारनाथ में 4,3,9473 तो बदरीनाथ में 4,1,6697 तीर्थयात्रियों की आमद हुई थी।
 

4 of 7
बदरीनाथ धाम
हालांकि बाद में पूरी यात्रा सीजन में बदरीनाथ में तीन लाख 16 हजार 60 यात्री केदारनाथ के मुकाबले ज्यादा पहुंचे थे। केदारनाथ का खास तौर पर जिक्र करना इस बार जरूरी दिख रहा है। इसकी वजह है, कि पिछली बार पूरी यात्रा के दौरान इस धाम में सात लाख 31 हजार 991 यात्री आए थे। इस बार, जून के दूसरे सप्ताह में ही वहां पर पांच लाख 87 हजार 200 यात्रियों की आमद हो चुकी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
कब कितने यात्री आए बदरी-केदार
वर्ष              बदरीनाथ                केदारनाथ
2013          497386                333656
2014          150060                 40922
2015           366455                154385
2016           654355                309764
2017           920466                471235
2018           1048051               731991

चार धाम में यात्रियों की संख्या
बदरीनाथ-    589484
केदारनाथ-  587200
गंगोत्री-      302798
यमुनोत्री-    300598
विज्ञापन

6 of 7
मोदी की ध्यान गुफा भी आकर्षण का केंद्र
यूं तो केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद से ही केदार पुरी आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी का बार-बार केदारनाथ आना भी इस धाम के प्रमोशन में काफी मददगार बना है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की जिस गुफा में ध्यान किया, उसके प्रति भी तीर्थयात्रियों का खास आकर्षण दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सतपाल महाराज
2013 से लेकर 2019 के दौरान केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। मास्टर प्लान के तहत इस धाम में तमाम कार्य किए गए हैं। यात्री संख्या बढ़ना इसी का नतीजा है। जिस तरह से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में यहां यात्री संख्या नए आंकडे़ को छू लेगी। वैसे मुझे चारों धामों में ही इस बार यात्रियों की संख्या काफी बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
- सतपाल महाराज, पर्यटन व संस्कृति मंत्री, उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें