फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के पुराने दस्तावेज आपको बना सकते हैं लखपति, देर किए बिना करें बस ये एक काम

Sun, 29 Apr 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala
अगर आपके पास भी चारधाम यात्रा के पुराने दस्तावेज हैं तो आप लाखों रुपए के हकदार हो सकते हैं। आगे जानिए...

 
विज्ञापन

2 of 5
trivendra rawat, satpal maharaj - फोटो : file photo
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार चारधाम पैदल यात्रा को पुनर्जीवित करने पर विचार कर रही है। इसके लिए यदि किसी के पास यात्रा संबंधित पुराने दस्तावेज हो तो वह पर्यटन विभाग को अवगत करा सकता है। बेहतरीन दस्तावेज देने वाले को 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
money
शुक्रवार को स्थानीय जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम पैदल यात्रा को पुनर्जीवित करने के लिए पूर्व के साक्ष्य या दस्तावेज मददगार हो सकते है। कहा कि अगर किसी के पास कोई दस्तावेज हो तो वह विभाग को बताए। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि केदारनाथ और हेमकुंड में यात्रियों की सुविधा के लिए ऑल टेरेल व्हीकल चलेंगे। उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण किए जाने के साथ ही बदरी व पंचकेदार के लिए हेली सेवाओं पर भी विचार किए जाने की बात कही।

4 of 5
ऑल टेरेन व्हीकल
कहा कि सरकार पहाड़ में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है। कहा कि गैरसैंण में विधानसभा भवन के एक हिस्से को पर्यटन विभाग को दिए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से निवेदन किया गया है, जिससे कि कुमाऊं क्षेत्र से गढ़वाल आने वाले यात्रियों को बीच में एक दिन ठहरने की व्यवस्था होगी। महाराज ने कहा कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ropeway - फोटो : Demo Pic
साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ तक रोपवे का निर्माण भी किया जाएगा। बताया कि हेमकुंड के लिए भी एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) चलाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यमुनोत्री के लिए खरसाली से नारायणधाम तक करीब ढाई किमी का रोपवे बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही चारधाम यात्रियों के लिए सिंपल हैवन एप बनाया गया है। जो यात्रियों को यात्रा से जुड़ी हर जानकारी देगा। पत्रकार वार्ता के दौरान अनूप बहुगुणा, जितेंद्र रावत, कुशलानाथ आदि मौजूद थे।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें