यात्रियों को रास्ता पार कराया
बारिश की तेज फुआरों के बीच यात्री केदारनाथ जाने का इंतजार करते रहे। सुबह 10 बजे बाद मौसम में सुधार होने पर एनएच द्वारा प्राथमिकता से गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा को जेसीबी से साफ कराया और शटल सेवा के माध्यम से पूर्वान्ह 11 बजे यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा सोनप्रयाग और गौरीकुंड में जवानों को सुरक्षा के दायरे में रास्ता पार कराया गया। साथ ही पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली में भी कई जगहों पर यात्रियों को रास्ता पार कराया गया।
ये भी पढ़ें...नवविवाहिता की हत्या: हुई थी लव मैरिज, अब घर में मिला शव, पति फरार; बहन से फोन पर जताई थी जान को खतरे की आशंका
सोनप्रयाग में तैनात कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि सोनप्रयाग से चार हजार यात्री धाम के लिए रवाना किए गए। मौसम खराब होने पर शाम पांच बजे यात्रा दोबारा बंद कर दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा का संचालन किया जा रहा है।