फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: बदरीनाथ धाम के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, तीर्थयात्रियों को जरूर जाननी चाहिए ये दो बातें...

Thu, 14 May 2020 10:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई(शुक्रवार) को तड़के चार बजकर 30 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। लेकिन इस बार चारधाम यात्रा के शुरू होने पर बदरीनाथ धाम के इतिहास में दो बातें पहली बार हुई हैं। ये बातें भगवान बदरी विशाल के भक्तों को जरूर जाननी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, जब से चारधाम यात्रा शुरू हुई है तब से अब तक बदरीनाथ धाम के इतिहास में यह पहली बार होगा जब धाम में कपाट खुलने के समय वेद मंत्रों और जय बद्रीनाथ का जयघोष तो सुनाई देगा, लेकिन उनके भक्तों का हुजूम नहीं रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि 30 अप्रैल तय की गई थी। लेकिन कोरोना संकट के कारण कपाट खोलने की तिथि को बदलकर 15 मई कर दिया गया। धाम के कपाट खोलने की तिथि भी इतिहास में पहली बार ही बदली गई है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
चमोली नेहरु युवा केंद्र के जिला समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने बताया कि वर्ष 1920 में स्वामी विवेकानंद सरस्वती हैजा रोग फैलने के कारण बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर नहीं जा पाए थे और कर्णप्रयाग से ही लौट गए थे। लेकिन तब यह संकट की स्थिति यात्रा के मध्य में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि इस बार कपाट खुलने पर भक्तों की मौजूदगी नहीं रहेगी। धाम में पूजा के वक्त केवल 28 लोग ही मौजूद रहेंगे। वहीं सभी को मास्क लागना अनिवार्य होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें