फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : आज खुले कपाट, अब 18 मई को नए स्वर्ण मुकुट से सुशोभित होगा भगवान केदार का स्वयंभू लिंग 

Mon, 17 May 2021 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद नौटियाल, अमर उजाला, ऊखीमठ
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
18 मई मंगलवार को केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय आराध्य भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलने के साथ ही भगवान केदारनाथ की सायंकालीन आरती भी शुरू हो जाएगी। इसी दिन आराध्य के स्वयंभू लिंग पर नए स्वर्ण मुकुट को भी सुशोभित किया जाएगा।

केदारनाथ धाम : शुभ मुहूर्त में खुले कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

रावल भीमाशंकर लिंग द्वारा 900 ग्राम के इस स्वर्ण मुकुट के संरक्षण की जिम्मेदारी देवस्थानम बोर्ड को सौंपी गई है। केदारनाथ के 1008 रावल भीमाशंकर लिंग ने शीतकाल में 900 ग्राम स्वर्ण मुकुट का बंगलूरू में निर्माण कराया है।

शुभ मुहूर्त में खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, सिर्फ तीर्थ पुरोहित हुए शामिल, video...

इस स्वर्ण मुकुट को लेकर खास बात यह है कि देवताओं में बाबा केदार और मनुष्य में सिर्फ केदारनाथ के रावल ही इसे धारण करते हैं। बीते 7 मई को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रशासन, पुलिस, देवस्थानम बोर्ड और हक-हकूकधारियों की संयुक्त बैठक में रावल भीमाशंकर लिंग ने इस नए स्वर्ण मुकुट का अनावरण किया था।

उत्तराखंड : आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, केवल रावल, मुख्य पुजारी व डीएम रहे मौजूद, तस्वीरों में करें पावन दर्शन

जबकि बीते 14 मई को बाबा केदार की डोली के धाम प्रस्थान से पूर्व स्वर्ण मुकुट को गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद हवन से शुद्ध किया गया था। इसके बाद पंचकेदार गद्दीस्थल में रावल द्वारा स्वयं पंचमुखी भोगमूर्ति पर यह स्वर्ण मुकुट सुशोभित किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
आज, सोमवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। जबकि 18 मई को केदारनाथ के क्षेत्रपाल भगवान भैरवनाथ के कपाट भी खुल जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की सायंकालीन पूजा-अर्चना व आरती भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इसी दिन अपराह्न में भगवान केदारनाथ के स्वयंभू लिंग का श्रृंगार कर स्वर्णमुकुट सुशोभित किया जाएगा, जिसके दर्शन सायंकालीन आरती में होंगे।
 

4 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि केदारनाथ में भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद प्रतिदिन दोपहर बाद मंदिर की साफ-सफाई व हवन के उपरांत आराध्य बाबा केदार को भोग लगाने के बाद श्रृंगार कर यह स्वर्ण मुकुट सुशोभित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
यह मुकुट सायंकालीन आरती के बाद उतारा जाता है। जबकि धाम के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली के साथ स्वर्णमुकुट को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचाया जाता है। जहां छह माह केदारनाथ के रावल विशेष धार्मिक आयोजनों में धारण करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें