प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए 13 दिन में 10 हजार ई-पास जारी किए गए हैं। सोमवार को प्रदेश भर से 557 पास बनाए गए। देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि चारधाम यात्रा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
13 दिन के भीतर 10 हजार से अधिक ई-पास जारी किए गए है। सोमवार को बदरीनाथ के लिए 137, केदारनाथ के लिए 338, गंगोत्री के 57 और यमुनोत्री के लिए 25 लोगों ने पास के लिए पंजीकरण किया था। जिन्हें पास जारी कर दर्शन करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर बोर्ड के विश्राम गृहों को यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए धामों में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चार धाम दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या धीरे धीरे बढ़ रही है। इस साल यहां अभी तक यहां 6,224 यात्री पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने 12 जुलाई तक के चार धाम पहुंचने वाले यात्रियों के आंकड़े जारी किए।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यात्रियों की संख्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 12 जुलाई तक बदरीनाथ धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 3,806 है। केदारनाथ 1,476, श्रद्धालु पहुंचे हैं। गंगोत्री धाम में 824, जबकि यमुनोत्री धाम में 118 यात्रियों ने दर्शन किए हैं।
बता दें कि अभी तक सिर्फ प्रदेश के लोगों को ही चार धाम यात्रा की अनुमति है। बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए सोमवार को 319 यात्री पहुंचे। रविवार को भी यात्रियों का आंकड़ा 300 के पार रहा। बोर्ड को उम्मीद है कि अभी यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।