उत्तराखंड में आज मौसम ने सुबह करवट बदली तो लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। पहाड़ से मैदान तक बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया तो कई जगह फसलों को भी नुकसान हुआ। वहीं, बागेश्वर में बिजली गिरने से लोगों के घरों में उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मूसलाधार बारिश से काशीपुर के मंडलसेरा में जल भराव से लोगों का बुरा हाल हो गया। सड़क बरसाती नाले में तब्दील हो गई। वहीं, कई जगह ब दुकानों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की देर शाम से रात तक बागेश्वर में हुई मूसलाधार बारिश से भागीरथी नाले के साथ ही तमाम नाले उफान पर आ गए। देवलचौरा, बालीघाट में बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गए।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून, नैनीताल और मसूरी समेत प्रदेश भर में झमाझम बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। वहीं, कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे काशीपुर में गेंहू की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही देहरादून में भी फसलों को नुकसान हुआ है। यहां बारिश में हरी सब्जियां भी खराब हो गई हैं। यहां मंडी में भी लोग सामान लेने नहीं पहुंचे।
सरोवर नगरी नैनीताल में सुबह से ही झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी। वहीं, दूसरी ओर डीएसए मैदान में बारिश का पानी भरने से सब्जी व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।