फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कपाट खुलते ही जयकारों से गूंजे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Apr 2020 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भी श्रीगणेश हो गया है। इस बार लॉकडाउन के कारण बिना भक्तों के ही दोनों धामों के कपाट खोले गए हैं। तीर्थ पुरोहितों ने जैसे ही कपाट खोले तो दोनों धाम मां गंगा और यमुना के जयकारों से गूंज उठे। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी 1100 रुपये पूजा में भेंट किए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 12.35 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खोलकर मां गंगा की भोग मूर्ति को मंदिर में विराजमान किया गया। मंदिर समिति ने पांच तीर्थ पुरोहितों के माध्यम से रोजाना पूजा-अर्चना की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर में प्रवेश से पूर्व सीएमओ डा. डीपी जोशी ने तीर्थ पुरोहितों की स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी स्वस्थ मिले। संक्रमण को रोकने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया गया। लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खरसाली गांव से निकलकर मां यमुना की डोली यात्रा ढोल दमाऊं की धुन और मां यमुना के जयकारों के साथ पांच किमी लंबे पैदल रास्ते से होते हुए करीब साढ़े 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। यहां शनि देव की डोली और सभी पुरोहितों ने यमुना नदी में स्नान कर मां यमुना की आरती की।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ दोपहर 12.41 बजे शुभ मुहूर्त पर मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस अवसर पर पुजारियों ने मंत्रोच्चारण करते हुए मां यमुना की मूर्ति को सिंहासन में बैठाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
श्री पांच मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री मंदिर में प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। मंदिर समिति ने इस वैश्विक संकट के दौर में देश दुनिया को नेतृत्व देकर सही राह दिखाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को यजमान मानकर उनकी ओर से मां गंगा की पूजा की। मां गंगा का प्रथम प्रसाद जल्द ही पीएम मोदी को भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें