पंचायतीराज विभाग में अब इंटर पास बेरोजगार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) नहीं बन सकेंगे। पंचायतीराज विभाग सेवा नियमावली में संशोधन करने जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
विभाग की ओर से तैयार की गई नई सेवा नियमावली के मुताबिक अब स्नानक पास होने के साथ ही कंप्यूटर में छह माह के डिप्लोमाधारी ही इस पद के लिए आवेदन कर पाएंगे। विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाकर पारित कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
3 of 5
Computer
पंचायतीराज विभाग के अफसरों के मुताबिक वर्तमान में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पद के लिए न्यूनतम योग्यता इंटर पास है। लेकिन, जिस तरीके से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों पर केंद्र और राज्य सरकार की बेहद अहम कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने की जिम्मेदारी बढ़ी है, ऐसे में उन्हें उच्च शैक्षिक योग्यता के साथ कंप्यूटर शिक्षा में भी तकनीकी दक्ष होना जरूरी है।
4 of 5
jobs
नतीजतन सेवा नियमावली में संशोधन करना पड़ रहा है। विभागीय अफसरों के मुताबिक नई सेवा नियमावली में इसका प्रावधान किया जा रहा है कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक हो।
साथ ही विभाग न्यूनतम आयु सीमा में भी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। अफसरों के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दी जाएगी। सेवा की बाकी शर्तें यथावत रखी गई। पंचायतीराज विभाग के इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही अमलीजामा पहनाया जा सकेगा।