उत्तराखंड में राशन की सभी दुकानों पर अब प्लास्टिक मनी भी चलेगी। इसके लिए प्रदेश भर में राशन की जितनी दुकानें हैं, वहां प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) की व्यवस्था की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
demo pic
इसका फायदा यह होगा कि राशन खरीदने के बाद ग्राहक कैशलेस भुगतान कर सकेंगे और दुकानदारों को भी अधिक हिसाब-किताब नहीं रखना होगा। पैसा सीधे उनके अकाउंट में चला जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को इस बारे में पहले ही निर्देश दे रखे हैं। केंद्र के निर्देश के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस पर अमल करने की योजना तैयार कर ली है। यह व्यवस्था प्रदेश की सभी 95 हजार राशन की दुकानों पर की जाएगी।
4 of 6
cashless
विभाग की ओर से इस व्यवस्था को लागू करने के लिए तीन तरह के मॉडल भी तैयार कर लिए गए हैं। पहला है स्टेट परचेज मॉडल। इसके तहत राज्य सरकार की ओर से जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को स्वाइप मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
कैशलेस
- फोटो : social media
दूसरा मॉडल है सिस्टम इंटिग्रेटेड मॉडल, इसके तहत स्वाइप मशीन किराये पर ली जाएगी और तीसरा है एफपीएस मॉडल। इसके तहत राशन विक्रेता खुद स्वाइप मशीन की व्यवस्था करेंगे।
राशन की सभी दुकानों पर पीओएस की व्यवस्था होगी। इसके लिए विभाग की ओर से तीन मॉडल बनाए गए हैं। प्रदेश में कौन सा मॉडल लागू किया जाएगा, इसका फैसला नई सरकार द्वारा किया जाएगा।
- आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति