अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो भी आप ये फायदे हासिल कर सकते हैं। वहीं सरकार के आकंड़े के मुताबिक देश में अब तक 112 करोड़ से ज्यादा लोगों को आधार दिया जा चुका है। केंद्र सरकार ने कहा है कि अपना आधार नंबर हासिल करने तक नागरिक पहचान के अन्य विकल्पों के जरिए लोग सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
aadhar card
कैबिनेट सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आधार नहीं होने पर किसी को फायदे से वंचित नहीं किया जाएगा। जब तक किसी व्यक्ति को आधार नंबर नहीं मिल जाता, तब तक पहचान के विकल्पों के आधार पर लाभ जारी रहेगा।
विज्ञापन
3 of 8
file photo
- फोटो : अमर उजाला
मिड डे मील योजना और समेकित बाल विकास योजना के मामले में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों से कहा गया कि वे लाभार्थी बच्चों से आधार नंबर लें और यदि किसी बच्चे के पास आधार नंबर नहीं हो तो स्कूल या आईसीडीसी कर्मी को बच्चे को पंजीकरण सुविधाएं मुहैया करानी होंगी और जब तक आधार नंबर जारी नहीं कर दिया जाए, तब तक लाभ जारी रहेगा।
4 of 8
file photo
मिड-डे मील की सुविधा प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने के कुछ दिनों बाद केंद्र सरकार ने साफ किया कि आधार कार्ड न होने पर किसी को भी योजना की सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। कैबिनेट सचिवालय के एक बयान के मुताबिक, आधार कार्ड न होने पर किसी को भी सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : PTI
बयान में कहा गया कि जब तक हरेक व्यक्ति का आधार कार्ड नहीं बन जाता, पहचान के अन्य विकल्पों के आधार पर लाभ मिलना जारी रहेगा। आधार (पंजीकरण एवं अपडेट) अधिनियम 2016 के अधिनियम 12 के तहत लाभार्थियों को आधार पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराने के विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
file photo
बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 28 फरवरी को एक शासकीय अधिसूचना में मिड-डे मिल योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
7 of 8
mid day meal
- फोटो : अमर उजाला
कहा गया था कि स्कूलों में योजना का लाभ उठाने वाले बच्चों को आधार नंबर मुहैया कराना होगा या फिर आधार का पंजीकरण कराना होगा। स्कूलों में प्रदान की जाने वाली योजना का लाभ उठाने के इच्छित बच्चे, जिनके पास आधार नंबर नहीं है या उन्होंने आधार के पंजीयन के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें 30 जून, 2017 तक आधार पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा।
मिड-डे मील केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है। इस योजना के तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में दोपहर का भोजन दिया जाता है।