फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा उत्तराखंड, लगे भारत माता की जय के नारे, तस्वीरें

Wed, 23 Aug 2023 06:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
चंद्रयान -3 की सफलता पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की।

Achievement: टिहरी के पार्थ का राष्ट्रीय वॉलीबॉल में हुआ चयन, उत्तराखंड-यूपी की टीम से करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। शाम छह बजकर चार मिनट पर बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग हर कोई जश्न में डूबा नजर आया।
विज्ञापन

2 of 6
चंद्रयान -3 की सफलता पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून में घंटाघर पर लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। वहीं,  स्कूलों में चंद्रयान-की लाइव लैंडिंग देख रहे छात्रों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और खूब डांस किया। 
विज्ञापन

3 of 6
चंद्रयान -3 की सफलता पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहा कि "मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं...भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी। 

4 of 6
चंद्रयान -3 की सफलता पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
मसूरी में लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही मिठाई बांटी और डांस किया। साथ ही एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

5 of 6
चंद्रयान -3 की सफलता पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पहाड़ से मैदान तक पूजा पाठ और अनुष्ठान किए गए। लोग सुबह से ही इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्रयान -3 की सफलता पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें