फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3 Landing: बस कुछ पलों का इंतजार, उत्तराखंड में पूजा-पाठ का दौरा जारी, उत्साह की देखें ये तस्वीरें

Wed, 23 Aug 2023 03:31 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रयान की सफलता के लिए यज्ञ करते अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंदर पुरी जी महाराज - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान का दौर जारी है। लोगों को इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। गंगा घाटों पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। चंद्रयान की सफलता के लिए विधायक,मंत्रियों सहित पुरोहित सभी पूजा-पाठ में लगे हैं। वहीं सीएम धामी जहां इस अवसर को लाने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। आइए देखिए एक नजर में देवभूमि में कहां कैसे है उल्लास



चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश भर में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर मंदिर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं।  चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही है।
  • हरिद्वार में चंद्रयान की सफलता की लिए तीर्थ पुरोहितों ने किया हनुमान चालीसा पाठ।
 
  • चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना।
  • नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में होगा चन्द्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण। एल्पाइन स्कूल के छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग।
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश में पूजा-अर्चना - फोटो : amar ujala
  • चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए पूज्य स्वामी जी महाराज ने कन्या गुरुकुलम में यज्ञ-हवन किया।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषिकेश में चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर लक्ष्मण झूला रोड स्थित गरुड़ चट्टी मंदिर में पूजा अर्चना - फोटो : amar ujala
  • चंद्रयान की सफलता के लिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रविंदर पुरी जी महाराज ने किया यज्ञ।

4 of 5
चंद्रयान - फोटो : amar ujala
  • लक्ष्मण झूला नीलकंठ मोटर मार्ग स्थित गरुड़ चट्टी मंदिर में चंद्रयान के सफल लैंडिंग को लेकर मंदिर में पूजा अर्चना की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा करते विधायक प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : amar ujala
  • उत्तरकाशी बडकोट चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए यमुनोत्री धाम में पुरोहित समाज द्वारा विशेष पूजा अर्चना करते हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें