चमोली में करंट लगने से कई लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
एनसीसी के अधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान
करंट हादसे के बाद घायलों के उपचार के लिए रक्त की जरूरत थी। इस पर एनसीसी कार्यालय गोपेश्वर से अधिकारी और जवान जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में कर्नल राजेश रावत, नायब सूबेदार जगदीश प्रसाद सेमवाल, हवलदार रणवीर सिंह, हवलदार जगदीश धामी, दफादार संतोष धीरज, स्टोर कीपर संदीप, चालक कपिल बडोनी व जीत सिंह शामिल रहे।