फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ऐसे उठेगा नोटबंदी की रात हुई अवैध खरीदारी के राज से पर्दा

Sun, 18 Dec 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सोना
नोटबंदी की रात हुई सोने की अवैध खरीदारी के राज से जल्द परदा उठ सकता है। आयकर विभाग ने शहर के सभी ज्वैलर्स से सीसीटीवी फुटेज तलब की है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Demo pic
इससे कई लोगों में खलबली मची हुई है। मामले में कुछ ज्वैलर्स पहले ही दबी जुबान में बोल चुके हैं कि कुछ सफेदपोशों की सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है।
विज्ञापन

3 of 6
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने जैसे ही आठ नवंबर की रात 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की, लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने सबसे पहला विकल्प कैश से सोना खरीदना माना। कई ज्वैलर्स के यहां नोटबंदी की घोषणा होते ही लोग सोना खरीदने दौड़ पड़े।
 

4 of 6
साोना - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू की तो बौखलाए कई ज्वैलर्स ने दबी जुबान में यह बात स्वीकारी थी कि उनके पास कुछ सोना खरीदने वाले सफेदपोशों की वीडियो फुटेज है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आयकर विभाग उन्हें बेवजह परेशान करेगा तो वे फुटेज सार्वजनिक कर देंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
income tax - फोटो : income tax
16 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित हुई थी। इसी बीच कुछ नेताओं के नाम करोड़ों का सोना खरीदने में उछले तो आयकर विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
income tax department
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सभी सराफा कारोबारियों से आठ नवंबर की सीसीटीवी फुटेज तलब की है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फुटेज से कई सोना खरीदने वाले लोगों तक आयकर की टीम पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें