शहर के कैनाल रोड स्थित हीरा विहार कालोनी निवासी डॉ. सिद्धार्थ पांडे और नेत्र रोग विशेषज्ञ श्वेता पांडे की बेटी श्रेया ने तीन विषयों गणित, रसायन और अंग्रेजी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हासिल किए हैं। आर्यमान विक्रम बिड़ला की छात्रा श्रेया ने कुल 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनको इंफॉरमेटिक प्रेक्टिसेज में 98, भौतिक विज्ञान में 99 और शारीरिक शिक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। इस समय नोएडा में अपनी नानी के घर मौजूद श्रेया को जब अपनी सफलता का पता चला तो वह भावुक हो गई।