प्रदीप टम्टा
कांग्रेस के पास वैसे चुनाव में मैदान में उतारने के लिए और भी प्रत्याशी हैं। पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा भी बागेश्वर से हैं। कांग्रेसी मथुरा प्रसाद जोशी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। लेकिन कांग्रेस अभी मयूख महर की हामी का ही इंतजार कर रही है।
मैं हक कल्मी नहीं करता हूं। मैं शारीरिक रूप से ऐसी स्थिति में नहीं हूं कि बहुत अधिक चुनावी राजनीति में भाग ले सकूं। हां, इतना जरूर है कि मयूख महर उम्मीदवार होंगे और मैं कम से कम पांच से सात दिन तक पिथौरागढ़ में प्रवास करूंगा। - हरीश रावत, राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री