फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज 2019: बहनें इस शुभ मुहूर्त में करें भाई को तिलक, मिलेगी दीर्घायु और सुख-समृद्धि

Tue, 29 Oct 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली के पंच महापर्वों का अंतिम पर्व भैया दूज आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहनों के बीच प्रेम के प्रतीक के तौर पर मनाए जाने वाले इस पर्व में बहनें भाइयों की पूजा के बाद टीका लगाकर उनकी सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती है। 

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : file photo
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित पर्व है। पंडित चंडिका प्रसाद के अनुसार, भाई के तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:11 से 3:23 बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
मान्यता के मुताबिक भैया दूज पर्व भगवान सूर्यदेव और छाया के पुत्र-पुत्री यमराज-यमुना से संबंधित है। यमुना अक्सर अपने भाई यमराज से स्नेहवश निवेदन करती थी कि वे उनके घर आकर भोजन ग्रहण करें। 

4 of 5
- फोटो : SELF
लेकिन यमराज व्यस्त रहने के कारण यमुना की बात को हमेशा टाल देते थे। कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीया को यमुना अपने द्वार पर भाई यमराज को अचानक खड़ा देखकर बेहद खुश गईं। प्रसन्नचित्त होकर भाई का स्वागत सत्कार कर वह स्नेह से भोजन करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहन यमुना के प्रेम, समर्पण और स्नेह से प्रसन्न होकर यमदेव ने बहन का कुछ भी वरदान मांगने को कहा। तब यमुना ने भाई यमराज से कहा कि आप प्रतिवर्ष इस दिन मेरे घर भोजन करने आएं और इस दिन जो बहन अपने भाई को पूजा के बाद टीका लगाकर भोजन कराए उसे आपका भय न रहे। मान्यता है कि जो भाई इस दिन श्रद्धा से बहन के आतिथ्य को स्वीकार करता है उसे और उसकी बहन को यमदेव का भय भी नहीं रहता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें