फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भारी बारिश से नदी-नालों ने लिया विकराल रूप, हुआ कुछ ऐसा कि मौत से घिर गए कई लोग

Sat, 21 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
flood
उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से अचानक नदी और नाले उफनाकर बहने लगे। उधर, चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर उफनाए सिगड्डी स्रोत नदी में चार दोपहिया वाहनों में सवार आठ लोग फंस गए, जिन्हें करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया। भारी बारिश से कोटद्वार रामणी-पुलिंडा मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया, जिससे रास्ते में कई वाहन फंस गए। जौनपुर के कालीदास मार्ग पर कई घरों में बारिश का पानी घुसने से सामान खराब हो गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
flood
शुक्रवार दिन में आई मूसलाधार बारिश का कहर कोटद्वार से लेकर लालढांग तक रहा। कोटद्वार में बाजार बंद होने के कारण गोविंदनगर निवासी व्यापारी रवींद्र फूल का बेटा अंबर (26) अपने दोस्तों के साथ लालपुल के पास घूमने गया था। चार युवक नदी के किनारे खड़े थे कि अचानक नदी उफान पर आ गई। अंबर का पैर फिसला और वह देखते ही देखते नदी में बह गया।
विज्ञापन

3 of 5
flood
करीब दो घंटे बाद उसका शव सिद्धबली पुल से नीचे ग्रास्टनगंज की सीमा पर नदी में एक बड़े पत्थर पर अटका मिला। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला। व्यापारी के बेटे की मौत की खबर लगते ही शहर में मातम पसर गया।     
   
 

4 of 5
flood
उधर, चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर सिगड्डी स्रोत में अचानक उफान आने से चार दोपहिया वाहनों में सवार आठ लोग नदी के बीच में फंस गए। सूचना पर पहुंचे सिगड्डी के ग्रामीणों और कलालघाटी चौकी पुलिस ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। कलालघाटी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक विवेक राठी ने बताया कि दोपहर बाद हुई बारिश से सिगड्डी स्रोत अचानक उफनाने लगा। इस दौरान वाहनों से आवाजाही कर रहे आठ लोग नदी के बीचों-बीच फंस गए। वे नदी के बीच में स्थित टापू पर चढ़ गए। सिगड्डी गांव के लोगों ने इसकी सूचना कलालघाटी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
flood
24 घंटे बाद भी नहीं खुले आठ मोटर मार्ग
जिले में बारिश के बाद मलबा आने से बंद ग्रामीण क्षेत्रों के आठ मोटर मार्ग 24 घंटे बाद भी नहीं खुल पाए हैं। कोटद्वार में ऐता-चरेख मोटर मार्ग, सतपुली में बूंगा-साकनीखेत-भैड़गांव, पीपलाबैंड- दलमोटा-सरासू, अमोठा-डोबल, लवाड़-बंदूण, भैरगढ़ी- गोडिंडा, पोखरखेत-खुर्कपाल एवं कल्जीखाल- फल्दा मोटर मार्ग बंद हो गया था। इसे अब तक नहीं खोला जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें