हल्द्वानी-बरेली हाइवे पर रविवार रात दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और नग्न अवस्था में उसका शव हाइवे के पास फेंक गए। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूरी वारदात पास के स्कूल के सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
फुटेज में वहां एक ऑयल टैंकर और एक युवक दिखाई दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। अनुमान है कि टैंकर में आए लोगों ने ही वारदात की है। हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में हाइवे किनारे एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे सोमवार सुबह युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 20 से 22 वर्ष के करीब है।
विज्ञापन
3 of 5
राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी तो सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। साड़ी से उसका गला दबाया गया था। युवती के घुटनों में घसीटे जाने के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्कूल की बाउंड्री के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज जांची गई।
4 of 5
इसमें युवती को 15 मिनट तक किसी का इंतजार करते देखा गया। फिर ऑयल टैंकर के पास से एक युवक के आने और स्कूल की तरफ जाते देखा गया। युवती के गले में साड़ी का फंदा डालकर घसीटकर ले जाने की फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी की फुटेज में घटनास्थल के दूसरी तरफ सड़क किनारे ऑयल टैंकर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके आसपास से एक युवक के आने की भी फुटेज है।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे टैंकर से ही आए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोंडियाल का कहना है कि सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मौके के सीन से दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। हत्याकांड में दो युवकों के शामिल होने की आशंका है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।