फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एसआई बनने पर दोस्तों संग मना रहा था जश्न, लेकिन रास्ते में हो गया मौत से सामना, तस्वीरें

Mon, 25 Mar 2019 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 7
a - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कोटद्वार में रविवार देर रात एक वैगेनार कार नदी में जा गिरी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा चूनाधार के पास देर रात करीब साढ़े 11 बजे यह हादसा हुआ। जहां अनियंत्रित होकर कार संख्या यूपी 25जेड7245 खोह नदी में गिर गई।

 
विज्ञापन

3 of 7
हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और कार सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। बता दें कि अजेंद्र यादव का चयन पुलिस उपाधीक्षक (यूपी) के पद पर हुआ था, जिसकी पार्टी के लिए ये युवक आए हुए थे।

4 of 7
जानकारी के मुताबिक कार सवार यूपी के बिजनौर से लैंसडौन जा रहे थे। मृतकों में एक जनपद बिजनौर की नगीना तहसील में लेखपाल है। वहीं दूसरा मृतक ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन

5 of 7
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों और मृतकों को नदी से निकाला। घायलों को कोटद्वार के राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
accident, car accident
मृतकों के नामः-
अबिनाश सिंह हाल पता लेखपाल नगीना बिजनौर यूपी, राजकुमार ग्राम प्रधान नरोलापुर बिजनौर यूपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घायलों के नामः-
अजेंद्र यादव पुत्र हरनाल सिंह निवासी 22 परमेश्वर विहार सेक्टर 14 इंद्रानगर लखनऊ, हाल पता लेखपाल नगीना बिजनौर, सचिन पुत्र धीरज लाल हाल पता लेखपाल नगीना बिजनौर, मोहित शर्मा पुत्र डीपी शर्मा हाल पता लेखपाल नगीना बिजनौर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें