प्रदीप टम्टा
- फोटो : अमरउजाला
प्रदीप टम्टा- अल्मोड़ा सीट
राज्यसभा के सदस्य प्रदीप टम्टा अल्मोड़ा से चुने गए हैं। कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा एमए, एलएलबी, बीएड की पढ़ाई कर चुके हैं। विद्यार्थी जीवन से ही वे जन संघर्षों से जुड़े रहे। कुमाऊं विवि अल्मोड़ा परिसर में 1981 में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। नशा नहीं, रोजगार दो आंदोलन, चिपको आंदोलन में सक्रियता से भाग लिया। उत्तराखंड में चले तमाम जनसंघर्षों में जेल भी गए। उक्रांद और उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी के समर्थित प्रत्याशी के रूप में बागेश्वर में दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा पर सफल नहीं हुए। फिर संघर्ष वाहिनी से अलग होकर उत्तराखंड शिल्पकार संगठन बनाया।
बाद में हरीश रावत के आग्रह पर कांग्रेस में शामिल हो गए। सोमेश्वर से 2002 में विधानसभा चुनाव लड़ा और विजयी हुए। कांग्रेस सरकार में औद्योगिक विकास परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे। बाद में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा से चुनाव हार गए। 2009 में वह अल्मोड़ा लोकसभा सीट से सांसद बने। 2014 में के पुन: लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2016 में कांग्रेस के टिकट पर वह राज्यसभा सदस्य चुने गए।