accident
एसएसआई विजय भारती ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस मौके के लिए रवाना हुई। खाई में सभी युवक दूर दूर पड़े थे। जिस कारण करीब चार घंटे बचाव का काम चला। गंभीर रूप से घायल एक युवक सबसे नीचे गहरी खाई में पड़ा था। उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी पहचान राहुल रावत (19) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि सूरज रावत (21) पुत्र मदन सिंह रावत, प्रिंस तंवर (24) पुत्र बिटटू तंवर और मन्नू (40) पुत्र सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।