फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से भिड़ंत के बाद धधक उठी कार, दो जिंदा जले, दहला देंगी तस्वीरें

Fri, 20 Jan 2017 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
burn alive - फोटो : AmarUjala
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कांगड़ी गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात मारुति कार और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद आग लग गई। घटना में बाइक और कार सवार दो लोगों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
burn alive - फोटो : AmarUjala
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे हाईवे पर एक मारुति कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ जा रही थी। कांगड़ी गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
burn alive - फोटो : AmarUjala
बताया जा रहा है कि बाइक कार के नीचे आ गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

4 of 7
burn alive - फोटो : AmarUjala
दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। पुलिस ने जब मौका मुआयना किया तो बाइक सवार कार के नीचे जला हुआ मिला।
विज्ञापन

5 of 7
burn alive - फोटो : AmarUjala
कार में ड्राइविंग सीट पर बैठा व्यक्ति भी पूरी तरह जल चुका था। बाइक का नंबर हरिद्वार जिले का बताया जा रहा है, जबकि कार के नंबर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

6 of 7
burn alive - फोटो : AmarUjala
श्यामपुर थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
burn alive - फोटो : AmarUjala
आशंका जताई जा रही है कि बाइक कार के नीचे आने के बाद उसकी पेट्रोल की टंकी फटने के बाद आग लगी होगी। जिसकी चपेट में कार भी आ गई। वहीं कार सवार चोट लगने के चलते बाहर न निकल पाया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें