फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, ठंड से जम गई उत्तराखंड में मौजूद यह सुदंर झील

Wed, 18 Jan 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
snow - फोटो : amar ujala
समुद्र सतह से 8500 फीट की ऊंचाई पर पिथौरागढ़ स्थित 300 मीटर ब्यास वाला थामरीकुंड का 75 फीसदी हिस्सा जम गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
snow
ट्रैकिंग दल ने थामरीकुंड का दौरा किया तो वहां के अद्भुत नजारे को देखकर वह उत्साहित हो गए। थामरीकुंड की एक खासियत यह भी है कि यहां से एक तरफ पंचाचूली की पूरी श्रृंखला नजर आती है तो दूसरी ओर समकोट, कोटाखड़िक के गांवों का रमणीक नजारा दिखता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
snow
थामरीकुंड के आसपास घने जंगल हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि इन पेड़ों की एक भी पत्ती झील में गिरी हुई नजर नहीं आती। 70 के दशक तक थामरीकुंड के आसपास रिंगाल की प्रजाति के घने वृक्ष थे, लेकिन लोगों ने इन पौधों को व्यावसायिक उपयोग के लिए काट दिया।
 

4 of 5
snow
मुनस्यारी से बेटुलीधार के रास्ते जाने पर करीब एक घंटे में थामरीकुंड पहुंचा जा सकता है। गर्मियों में झील का साफ पानी लोगों को आकृष्ट करता है तो जाड़ों में जमी हुई झील ज्यादा आकर्षक लगती है। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में थामरीकुंड पहुंचे ट्रैकरों ने बताया कि झील के 75 फीसदी हिस्सा जम गया है, जबकि 25 फीसदी हिस्से में भी बर्फ है लेकिन उसमें चल पाना संभव नहीं रहता। क्योंकि उतने हिस्से में बर्फ अभी कच्ची दिखती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snow
सुरेंद्र पंवार के साथ गए मनोज झैक्वान, जगदीश भट्ट, वीरेंद्र दरियाल और दीपक पंवार ने बताया कि इस झील के सहारे मुनस्यारी के पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। सबसे पहले ट्रैकिंग रूट को ठीक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें