उत्तराखंड के गढ़वाल में मंगलवार को तीन हादसे हो गए। हादसों के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। पौड़ी जिले में बस खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई तो चमोली में एसएसबी का वाहन नदी में गिर गया। वहीं गोपेश्वर में भी बोलेरो सड़क से नीचे जा गिरा। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार में मंगलवार दोपहर को बैजरो से कोटद्वार जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 23 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, जीएमओयू की बस रीठाखाल के पास बेकाबू होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने अभी तक चार मृतकों के शव खाई से निकाल लिए हैं।
4 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घायलों को भी रेस्क्यू किया जा रहा है। जिलाधिकारी धीराज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर मंगलवार दोपहर को आमसौड़ के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर पिंडर नदी में समा गई। दुर्घटना में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जबकि चालक को स्थानीय लोगों ने पिंडर नदी की तेज धारा से निकालकर बचा लिया है। चालक को एंबुलेंस 108 की मदद से सीएचसी कर्णप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गोपेश्वर-घिघराण रोड पर दोपहर एक बजे एक अन्य दुर्घटना हुई। घिघराण की ओर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर नीचे दूसरे रोड पर जा गिरा।
वाहन में आठ लोग मौजूद थे, जिसमें से एक की मौत हो गई। पांच की हालत गम्भीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के कारण बोलेरो चालक नियंत्रण खो बैठा और 15 मीटर नीचे दूसरे रोड पर जा गिरा।