एमबीबीएस में दाखिले के लिए 28 मई को होने जा रही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में पहली बार कैलकुलेटर चलाने की छूट मिलेगी। लेकिन कपड़ों को लेकर आपको एतियात बरतना जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
students
हालांकि, एम्स ने इस बार अपने नियम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तरह सख्त कर दिए हैं। अभ्यर्थी केवल हल्के रंग के कपड़े पहनकर ही एग्जाम दे सकते हैं। एम्स ने परीक्षा से संबंधित सभी ताजा दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
students
एम्स के मुताबिक, परीक्षा कक्ष में केवल उसी वक्त तक एंट्री होगी, जो टाइम एडमिट कार्ड पर लिखा गया है। इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में गर्मी के हिसाब से हल्के रंग के कपड़े पहनकर जाना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को हैट, कैप या स्कार्फ पहनने की अनुमति नहीं होगी। ओरिजिनल एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त आईडी जरूरी है। लेकिन इसमें स्कूल, कोचिंग संस्थान की दी हुई आईडी या आधार कार्ड की फोटोकॉपी स्वीकार्य नहीं है।
4 of 5
students
वहीं, इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कैलकुलेटर चलाने की छूट रहेगी। ऑनलाइन परीक्षा देते समय कंप्यूटर स्क्रीन पर ही कैलकुलेटर उपलब्ध रहेगा। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक, छात्रों को एम्स की वेबसाइट पर मौजूद मॉक टेस्ट से एक बार जरूर अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए। इससे एम्स की ऑनलाइन परीक्षा में आसानी होगी।
परीक्षा केंद्र पर केवल ये लेकर जाएं
एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ (पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त मार्कशीट) और एक ताजा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ। एडमिट कार्ड या फोटोयुक्त आईडी प्रूफ नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।