फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: बोर्ड एग्जाम के बीच में छात्र खा सकेंगे चॉकलेट और सैंडविच

Wed, 22 Feb 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
choco
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चों को बड़ी राहत देते हुए चॉकलेट, टॉफी और सैंडविच खाने की छूट दे दी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सीबीएसर्ई - फोटो : CBSE
हालांकि बोर्ड ने यह सुविधा डायबटिक छात्रों के लिए है। बोर्ड ने टाइप-1 डायबिटीज वाले उन बच्चों को यह राहत दी है, जिनको लगातार इंसुलिन लेने की जरूरत पड़ती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
डायबटीज - फोटो : getty images
सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर केके चौधरी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक ऐसे डायबिटीज वाले बच्चों को पहले किसी डायबिटिक स्पेशलिस्ट से एक प्रमाणपत्र बनवाकर सीबीएसई में जमा कराना होगा।
 

4 of 6
डायबिटीज
प्रमाणपत्र में डायबिटीज का प्रकार और स्नैक्स की जरूरत का जिक्र भी करना होगा। बच्चे को यह सर्टिफिकेट अपने स्कूल में जमा कराना होगा। यहां से प्रिंसिपल की ओर से वह सीबीएसई को जाएगा। इस आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
परीक्षार्थी
इस सर्टिफिकेट के आधार पर उन बच्चों को एग्जाम के दौरान जरूरत पड़ने पर खाने-पीने का मौका दिया जाएगा। बच्चे एग्जाम के लिए अपने साथ शुगर टेबलेट, चॉकलेट, कैंडी, केला, सेब, संतरा, सैंडविज जैसा स्नैक्स और 500 मिली. पानी की बोतल ले जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CBSE EXAM
यह सभी सामान उन्हें अपने इनविजिलेटर को सौंपना होगा। एग्जाम के दौरान जैसे ही बच्चे डिमांड करेंगे तो इनविजिलेटर उन्हें खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराएंगे। पहली बार सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम के दौरान यह बड़ी सुविधा दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें