फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लैट से घबराएं नहीं, जानिए ये है कितना सिंपल

Sat, 31 Dec 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
क्लैट - फोटो : file photo
पहली बार ऑनलाइन होने जा रहे कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) से घबराने की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थी कंप्यूटर चलाने की आधारभूत जानकारी होने मात्र से इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्लैट 2017 के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू होने जा रही है। 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन के बाद 14 मई 2017 को प्रवेश परीक्षा होगी। अगर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्र एडमिशन नहीं लेना चाहता है तो उसे काउंसलिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा, लेकिन दाखिला प्रक्रिया के दस हजार रुपये काट लिए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
egulatory commission - फोटो : Demo Pic
एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुल्क 50 हजार रुपये है। इस परीक्षा के लिए 12वीं या एलएलबी अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते एडमिशन के वक्त तक उनका रिजल्ट जारी हो जाए। परीक्षा का प्रश्न पत्र अंग्रेजी में आएगा। लिहाजा जरूरी है कि छात्र अंग्रेजी में तैयारी पर जोर दें।

4 of 5
online exam
पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। केवल माउस चलाने की प्रैक्टिस होने पर परीक्षा दे सकते हैं। कंप्यूटर में कोई गड़बड़ी होने पर हर केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्था होगी और अभ्यर्थी को इसका नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन - फोटो : getty
विधि क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए हर साल कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट आयोजित किया जाता है। इससे देश के 17 विधि विश्वविद्यालयों के अलावा कई अन्य विधि कोर्स कराने वाले संस्थानों में दाखिला मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें