आईआईटी की तैयारी कर रहे हिंदी माध्यम के छात्रों को जेईई एडवांस ने बड़ा तोहफा दिया है। पहली बार प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन हिंदी में जारी किया गया है। यह प्रवेश परीक्षा 21 मई 2017 को देशभर में एक साथ आयोजित की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : demo pic
हिंदी में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आईआईटी की तैयारी कर रहे हिंदी भाषी और हिंदी माध्यम के छात्रों को प्रवेश परीक्षा के विभिन्न पहलुओं को समझने में आसानी होगी। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद हिंदी माध्यम के छात्रों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
3 of 6
आईआईटी
आईआईटी में दाखिले के लिए हर साल जेईई मेन परीक्षा से शीर्ष 2.20 लाख अभ्यर्थियों का चयन जेईई एडवांस परीक्षा के लिए होता है। इन छात्रों की दूसरी प्रवेश परीक्षा आईआईटी कराता है।
4 of 6
जेईई
- फोटो : logo
करीब एक माह पहले आईआईटी ने जेईई एडवांस का अंग्रेजी में नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी आवेदन प्रक्रिया जेईई मेन का परिणाम आने के बाद जारी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : demo pic
इससे पहले ही बुधवार को आईआईटी ने जेईई एडवांस 2017 का हिंदी में नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि हिंदी के नोटिफिकेशन में कोई गड़बड़ी न हो, लेकिन यदि ऐसा होता है तो अंग्रेजी का नोटिफिकेशन और उसके नियम ही मान्य होंगे।
परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी ने बताया कि हिंदी भाषी खासतौर से उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए यह अच्छी बात है, क्योंकि अब वह नोटिफिकेशन के हर नियम कायदे और सिलेबस को हिंदी में पढ़कर आसानी से समझ सकते हैं।